दीपावली से पहले बाज़ारों में बढ़ी रौनक, मिट्टी के दीयों और रंगोली की माँग
त्योहार नज़दीक आते ही बाज़ारों में ख़रीदारों की भीड़ बढ़ गई है। इस बार लोग मिट्टी के दीयों और देसी सजावट के सामान को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं।
कुम्हारों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में मिट्टी के दीयों की माँग फिर से बढ़ी है। कई परिवार दिन-रात दीये बनाने में जुटे हैं।

बाज़ार में रंगोली के रंग, बंदनवार, मूर्तियाँ और पूजा का सामान ख़ूब बिक रहा है। मिठाई की दुकानों पर भी ऑर्डर बढ़ने लगे हैं।
दुकानदारों ने उम्मीद जताई कि इस बार त्योहार का कारोबार पिछले साल से बेहतर रहेगा।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएँ





