रेलवे स्टेशन रोड पर ई-रिक्शा के लिए तय हुए स्टैंड, सवारियों को मिलेगी सुविधा
स्टेशन रोड पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा से लगने वाले जाम को देखते हुए अब तय स्टैंड बनाए गए हैं। चालकों को वहीं से सवारी बैठाने को कहा गया है।
ट्रेन आने के समय स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा की भीड़ से सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता था। अब स्टेशन के दोनों तरफ़ स्टैंड चिह्नित किए गए हैं।

ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर उन्हें नई व्यवस्था की जानकारी दी गई। चालकों ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया।
यात्रियों का कहना है कि स्टैंड तय होने से उन्हें ई-रिक्शा ढूँढने में आसानी होगी और किराए को लेकर विवाद भी कम होंगे।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएँ





